सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला की प्रधानाचार्या एकता को शिक्षा नवाचार व सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए सम्मान

 सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला की प्रधानाचार्या एकता को शिक्षा नवाचार व सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए सम्मान


शिमला : गायत्री गर्ग /

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता, खेल, संस्कृति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल, बगला की प्रधानाचार्या  एकता को एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जो शिमला के होटल ईस्ट बॉर्न में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा नवाचार , तकनीक, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय प्रमुखों, शिक्षण संस्थानों तथा युवाओं को प्रेरित करने वाले राष्ट्रीय स्तर के बिल्डर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री  राजेश धर्मानी मुख्य अतिथि रहे, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रधानाचार्या  एकता को यह सम्मान विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के सफल क्रियान्वयन, छात्रों के सर्वांगीण विकास, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और सामाजिक दायित्वों के प्रति सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  एकता ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक, छात्र और अभिभावक की संयुक्त मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को नैतिक, सामाजिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। भविष्य में भी विद्यालय नवाचार और मूल्यों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने का प्रयास जारी रखेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त