अटल की सोच ने राजनीति को दी नई दिशा, उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक: विपिन सिंह

 अटल की सोच ने राजनीति को दी नई दिशा, उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक: विपिन सिंह

 परमारदेश के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे अटल बिहारी वाजपेयी: परमार


अटल स्मृति सम्मेलन में राष्ट्रनिर्माण के महानायक को दी श्रद्धांजलि

धर्मशाला/शाहपुर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन जिला कांगड़ा के शाहपुर स्थित अभिनंदन पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीमती सर्वीन चौधरी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अटल  केवल नेता नहीं, एक युग और विचारधारा थे: परमार


इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान नेता नहीं, बल्कि एक युग और विचारधारा के प्रतीक थे। उनके राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और सुशासन की सोच ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी निरंतर मजबूत होती गई और लाखों कार्यकर्ता संगठन से जुड़े।


पोखरण से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तक, अटल युग की अमिट छाप


विपिन सिंह परमार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांव-गांव को सड़क नेटवर्क से जोड़ा।


स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना से देश के आर्थिक विकास को नई गति दी।


सर्व शिक्षा अभियान, टेलीकॉम क्रांति और उदारीकरण की मजबूत नींव अटल  की दूरदर्शिता का परिणाम रही।


लाहौर बस यात्रा के माध्यम से शांति और संवाद की राजनीति को वैश्विक मंच पर मजबूती दी।


परमार ने कहा कि अटल जी ने सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखा।


विपक्ष से भी संवाद और सम्मान की राजनीति के प्रतीक थे अटल


विपिन सिंह परमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी विचारों के महापुरुष थे। उन्होंने विपक्ष के साथ भी संवाद, शालीनता और सम्मान की राजनीति को जीवित रखा। आज के दौर में अटल जी का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के कार्यों में निरंतर समर्पित रहना चाहिए। ऐसे महापुरुषों के विचारों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र निर्माण संभव है — यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


इन अवसर पर रवि दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष लड़वाड़ा मंडल अध्यक्ष सीमा चौधरी, जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली व सुनेजा चौधरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनी बाला, प्रदेश एसटी मोर्चा महामंत्री कमल शर्मा,

प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री तिलक पटाखू, किसान मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी प्रणव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड