शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में एनएसएस सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में एनएसएस सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025 - 26 (NSS) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव भोरिया द्वारा स्वागत भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने इस शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसअवसर पर मुख्यातिथि सुश्री नेत्रा मेति रही। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने छात्रों के लिए एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया गया तथा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया। उनका मार्गदर्शन छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


इस अवसर पर प्रो. कल्पना, प्रो. अजय, प्रो. अनुपमा एवं प्रो. अनीता सरोच के साथ सभी प्राध्यापक गण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।


इस कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सात दिवसीय यह एनएसएस शिविर छात्रों में सामाजिक चेतना, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल के विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन