मोदी सरकार का संवेदनशील नेतृत्व, हिमाचल के लिए सुरक्षा कवच: विश्व चक्षु

 मोदी सरकार का संवेदनशील नेतृत्व, हिमाचल के लिए सुरक्षा कवच: विश्व चक्षु

पीडीएनए के तहत हिमाचल को ₹601.92 करोड़, पहले मिल चुके ₹451 करोड़


सुक्खू सरकार नहीं, हिमाचल पर थोपी गई ‘आपदा’ है — हर फैसला जनता के खिलाफ़

तीन साल में कांग्रेस ने हिमाचल को कंगाली, अराजकता और अव्यवस्था की कगार पर पहुंचाया

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार अब सरकार नहीं रही, बल्कि हिमाचल के लिए सबसे बड़ी आपदा बन चुकी है।

ढाई साल में कांग्रेस ने प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन, प्रशासनिक लाचारगी और जनविरोधी फैसलों की भट्ठी में झोंक दिया है।


2023 से अब तक केंद्र ने आपदा राहत में दिए ₹6000 करोड़ से अधिक


एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस के झूठे आरोपों के विपरीत केंद्र सरकार हर आपदा में हिमाचल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) के तहत हिमाचल प्रदेश को ₹601 करोड़ 92 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है, जो आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे पूर्व भी केंद्र सरकार द्वारा ₹451 करोड़ की राशि पीडीएनए के तहत दी जा चुकी है।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक आई प्राकृतिक आपदाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत मद में ही लगभग ₹6000 करोड़ से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश को दी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री द्वारा घोषित अन्य सहायता पैकेज और विशेष घोषणाएं इसके अतिरिक्त हैं।


मोदी सरकार का संवेदनशील नेतृत्व , हिमाचल के लिए सुरक्षा कवच


एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

जब-जब हिमाचल संकट में पड़ा, केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव मदद का हाथ बढ़ाया, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ़ श्रेय की राजनीति और भ्रम फैलाने में लगी रही।


वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन समय पर नहीं, क्या यही है कांग्रेस का सामाजिक न्याय?


एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता का सबसे शर्मनाक चेहरा यह है कि 94 साल के बुजुर्ग महीनों से पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं।


सरकार गरीब की जेब काटकर जश्न मना रही है।

यह कांग्रेस का असली “कल्याण मॉडल” है — घोषणाएं बड़ी, ज़मीन पर सन्नाटा।


युवाओं से धोखा, बेरोज़गारी को बना दिया स्थायी नीति


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं से 1 लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता हथियाई, लेकिन भर्ती प्रक्रियाएं ठप हैं, परीक्षाएं टल रही हैं, और युवा हताश होकर पलायन को मजबूर हैं। यह सरकार युवाओं के भविष्य की कातिल बन चुकी है।


आपदा राहत में लूट, पंचायतों की ग्रांट गायब


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से आई आपदा राहत का सही उपयोग नहीं हुआ, पंचायतों की ग्रांट “गायब” है, और पीड़ित आज भी मुआवज़े की बाट जोह रहे हैं। कांग्रेस सरकार के हाथ राहत नहीं, हिसाब देने से कांप रहे हैं।


महंगाई, टैक्स और चार्ज से जनता का खून चूस रही कांग्रेस


एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि बिजली, पानी, बस किराया बढ़ाकर नए-नए चार्ज थोपकर कांग्रेस सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।

यह सरकार जनकल्याण नहीं, जनशोषण का मॉडल चला रही है।


जब जनता रो रही, कांग्रेस जश्न मना रही


उन्होंने कहा कि

जब हिमाचल की जनता पेंशन, नौकरी और राहत के लिए तरस रही है,

तब कांग्रेस सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनों और उत्सवों में फूंक रही है।

यह संवेदनहीनता नहीं, बल्कि राजनीतिक अहंकार की पराकाष्ठा है।


2027 में जनता कांग्रेस की विदाई तय करेगी


एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल की जागरूक जनता सब देख रही है।

2027 में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को

झूठ, लूट, नाकामी और अहंकार का करारा जवाब देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त