प्रधानमन्त्री द्वारा मन की बात में फीट इण्डिया मूवमेंट के आह्वान पर चिम्वलहार का फिटनेस सेंटर बना चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार

 प्रधानमन्त्री द्वारा मन की बात में फीट इण्डिया मूवमेंट के आह्वान पर चिम्वलहार का फिटनेस सेंटर बना चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 


 ऐसा प्रधानमन्त्री न भूतो , न भविष्यति । यह विचार प्रधानमन्त्री की मन की बात सुनने के उपरान्त पालमपुर के पूर्व विधायक ने व्यक्त किये । पूर्व विधायक ने कहा जो प्रधानमन्त्री आम जन मानस के खानपान , रहन सहन व स्वास्थ्य की इतनी गम्भीरता से चिन्ता करे यह दिल को छू लेने की बात है। प्रधानमन्त्री द्वारा यह कहना कि किसी भी प्रकार के दुख दर्द , तकलीफ में कोई दवाई या एन्टी वायटक विना डाक्टर को दिखाए न खायें ऐसा करना गम्भीर बीमारियों को दावत है। इसी के साथ प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी ने योग , व्यायाम के तहत फिट इण्डिया मूवमेंट व 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर युवा शक्ति का आह्वान किया । प्रधानमन्त्री मन की बात के तहत राष्ट्र के नाम एक से बढ़कर एक बहुमूल्य एवं ज्ञानबर्धक सन्देश में पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार ओर खासकर युवा सेवाएँ एवं खेल मन्त्री का ध्यान चिम्वलहार स्थित इंडोर स्टेडियम रुपी फिटनेस सेंटर की ओर दिलाते हुए कहा तत्कालीन मुख्यमन्त्री  जय राम ठाकुर  द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था। सत्ता परिवर्तन के पश्चात सुक्खू सरकार ने एक तो इसका आकार घटा दिया दूसरा लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए 18 करोड़ के प्राकलन को घटाकर एक तिहाई कर दिया । अव कोन एजेंसी इसका निर्माण कार्य कर रही है। किसी को कोई अता पता नहीं । देखने में यह न तो इंडोर स्टेडियम ओर न ही फिटनेस सेंटर बल्कि किसी कारखाने जैसा भवन लगता है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार