भंगरोटू वार्ड में लेपर्ड कैट का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पुलिस व वन विभाग ने शुरू की जांच

 भंगरोटू वार्ड में लेपर्ड कैट का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पुलिस व वन विभाग ने शुरू की जांच


 नेरचौक : अजय सूर्या /

जिला मंडी के नेरचौक क्षेत्र के भंगरोटू वार्ड में देर रात एक लेपर्ड कैट (जंगली बिल्ली) का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वार्ड पार्षद अभिषेक चौहान के अनुसार, उन्हें रात करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि लेपर्ड कैट का शव बेहद भयावह स्थिति में पड़ा था—उसका सिर और टांगें कटी हुई थीं, जो किसी घटना की ओर इशारा करता है।


सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला शिकार, अवैध तस्करी या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह मामला अवैध शिकार या तस्करी से जुड़ा पाया गया , तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल विभाग ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर