शिमला शहरी NSUI में सियासी भूचाल हॉली लॉज के करीबी शुभम हटाए गए, हार्दिक भंडारी को सौंपी कमान

 शिमला शहरी NSUI में सियासी भूचाल हॉली लॉज के करीबी शुभम हटाए गए, हार्दिक भंडारी को सौंपी कमान


शिमला : गायत्री गर्ग /

 एनएसयूआई (NSUI) हिमाचल प्रदेश की शिमला शहरी इकाई में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। महज 5 महीने पहले नियुक्त किए गए शिमला (अर्बन) जिला अध्यक्ष शुभम को उनके पद से हटा दिया गया है। शुभम को हॉली लॉज खेमे का करीबी माना जाता है। उनकी जगह हार्दिक भंडारी को शिमला शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अचानक हुए फैसले के बाद संगठन और कांग्रेस के अंदरखाने में सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि शुभम को बिना किसी स्पष्ट कारण के पद से हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, पद से हटाए जाने के बाद शुभम ने हॉलीलॉज पहुंचकर विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। वहीं, एनएसयूआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हार्दिक भंडारी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया है, लेकिन शुभम को हटाने के कारणों पर कोई सफाई नहीं दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में