अंगीठी के धुएं से परिवार के चार लोगों की गई जान, तीन की हालत गंभीर

अंगीठी के धुएं से परिवार के चार लोगों की गई जान, तीन की हालत गंभीर 

बिहार: ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। यह मामला बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में ठंड अधिक होने के कारण कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में अंगीठी का धुआं फैलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए। देर रात तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला तो कुछ लोग अचेत अवस्था में मिले, जबकि चार की मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में 70 वर्षीय कमलावती देवी, तीन वर्षीय तेजांश, सात माह की अध्या और नौ माह की गुड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि परिवार के कुछ सदस्य इलाज के लिए बनारस से आए थे। हादसे में अंजली, अमीषा, अमित कुमार तथा संजय शर्मा की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है

घटना की सूचना पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ठंड के मौसम में अंगीठी और बंद कमरे में अलाव जलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित उपाय अपनाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग