थाना रैहन में पंजीकृत चोरी के अभियोग का वांछित आरोपी पवन कुमार भदरोया से गिरफतार

 थाना रैहन में पंजीकृत चोरी के अभियोग का वांछित आरोपी पवन कुमार भदरोया से गिरफतार


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

जिला पुलिस नूरपुर के अन्तर्गत थाना रैहन में शिकायतकर्ता ललिता चम्बीयाल पत्नी  जोगिन्द्र सिहं निवासी गांव व डा० रैहन तह0 फतेहपुर जिला कांगड़ा की शिकायत के आधार पर थाना रैहन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायतकर्ता के घर पर चोरी होने पर अभियोग संख्या 97/25 दिनांक 12.12.25 अधीन धारा 331 (C), 305 BNS पंजीकृत किया गया था । जिसमें शिकायतकर्ता ने उसके घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत की थी । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त अभियोग में पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस अभियोग के वांछित आरोपी पवन कुमार पुत्र विनोद वावा निवासी नजद शिवमन्दिर शमशानघाट जुगियाल शाहपुर पठानकोट (पंजाब) को मुकाम भदरोया से दिनांक 26.12.25 को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त आरोपी द्वारा चोरी किये गए सोने के गहनों को भी बरामद कर लिया गया है । उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती हैं कि वे अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर