पुलिस थाना फतेहपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग के वांछित आरोपी गिरफतार

 पुलिस थाना फतेहपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग के वांछित आरोपी गिरफतार


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना फतेहपुर में शिकायतकर्ता सुमन देवी पत्नी वेद प्रकाश निवासी गांव भदवारा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की शिकायत के आधार पर हरदीप सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता के पैतृक घर से चोरी होने पर अभियोग संख्या 125/25 दिनांक 29.12.25 धारा 331(4), 305 बी एन एस मे पंजीकृत किया गया था । जिसमें शिकायतकर्ता ने उसके पैतृक घर से छह पीतल के बर्तन चोरी होने की शिकायत की थी तथा आरोप लगाया था कि उनके देवर गगन के बेटे हरदीप सिंह उर्फ मीतू ने उन छह पीतल के बर्तनों की चोरी की है । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त अभियोग में पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस अभियोग के वांछित आरोपी हरदीप सिंह उर्फ मीतू पुत्र गगन सिंह निवासी बदवारा जिला कांगड़ा हि०प्र० व उपरोक्त चोरी के अपराध में शामिल एक अन्य आरोपी प्रिंस पंजारी पुत्र मलकीत सिंह निवासी हारा जिला कांगड़ा हि०प्र० को आज फतेहपुर से गिरफतार करने में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में देते हुए बताया गया कि जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती हैं कि वे अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त