नेरचौक में भाजपा का कुनबा मजबूत, कई कार्यकर्ताओं ने थामी पार्टी की डोर

 नेरचौक में भाजपा का कुनबा मजबूत, कई कार्यकर्ताओं ने थामी पार्टी की डोर


नेरचौक : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, मंडल नेरचौक में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कई नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शुभम वालिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचा और सुदृढ़ होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त