लंज स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम।

लंज स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम।

शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित 


उपमुख्यसचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि

शाहपुर : जनक पटियाल /

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में आज वार्षिक पारितोषिक विरतण समारोह का धूमधाम के साथ आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल सरकार में उप मुख्यसचेतक एवं विधायक शाहपुर में मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल परिसर में पहुँचने पर मुख्यतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल धीमान ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने वर्ष भर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नशा मुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका ने सभी को प्रभावित किया।

वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल लेकचरर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिला कांगड़ा महासचिव बलजीत अटबाल के नेतृत्व मे प्रवक्ताओ ने उपमुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया को प्रवक्ताओं की वेतन वृद्धि बहाली व लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त