अटल ने राजनीति को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा: विपिन सिंह परमार

 अटल  ने राजनीति को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा: विपिन सिंह परमार

अटल  की सोच आज भी देश को दिशा दे रही है: सुधीर शर्मा


अटल की विचारधारा ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग: परमार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, धर्मशाला में अटल स्मृति सम्मेलन बना शक्ति प्रदर्शन

धर्मशाला

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आज धर्मशाला के लायंस क्लब में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन भाजपा की वैचारिक ताक़त और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली मंच बना।


सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक विपिन सिंह परमार तथा पूर्व मंत्री व विधायक सुधीर शर्मा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल  के विचारों, राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे सम्मेलन में “अटल है तो विश्वास है” की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि अटल  ने राजनीति को मर्यादा, संवाद और विकास से जोड़ा और यही कारण है कि आज भी देश उन्हें आदर्श मानता है। परमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल  के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है ।


पूर्व मंत्री व विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज जब राजनीति में अवसरवाद हावी है, तब अटल  का जीवन ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ही अटल  की विचारधारा की सच्ची उत्तराधिकारी है।


ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन ने संगठन को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि अटल  के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और पार्टी इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ रही है। सचिन शर्मा ने सम्मेलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार व्यक्त किया।

 

इस सम्मेलन में प्रमुख रूप प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, शाश्वत कपूर, उप महापौर तेजिंदर कौर, सुनील मनोचा, रंजू रस्तोगी, आशु बलौरिया, सर्वचंद गलोटिया, जगदीप सिंह आशु, प्रेरणा शर्मा, रीना शर्मा, शक्ति चड्ढा, शक्ति अत्री, सुशील कपूर सिल्लू, भुवनेश चौधरी, दिनेश कपूर, सुनीता शर्मा, मधु शर्मा, समीक्षा शर्मा, संदीप शर्मा, मनी जोड़ा, सुनिश माटा, अंकुश शर्मा, नरेंद्र पठानिया, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अश्वनी कौल, मोनिका पठानिया, संतोष शर्मा, रेखा शर्मा, लता वशिष्ठ, शुभम सूद, कैप्टन ब्रिज लाल कपूर, जगदीश सुपहिया, कैप्टन पुरुषोत्तम कपूर, महिंद्र राणा, रमेश अटवाल, रमेश जरियाल, देशराज पठानिया, संजय शर्मा, बादल सेक्सेना, नंदिनी थापा, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार