बिंदला माता मंदिर टीका नगरोटा मे यज्ञ का आयोजन किया गया आज

 बिंदला माता मंदिर टीका नगरोटा मे यज्ञ का आयोजन किया गया आज 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टीका नगरोटा मे आज हर साल की तरह एक यज्ञ का आयोजन किया गया l इससे पहले ऐतिहासिक बिंदला माता मंदिर में आज सुबह एक हवन का आयोजन किया गयाl उसके वाद यज्ञ का शुभारंभ किया गयाl इस मंदिर की एक विशेषता है इस मंदिर को सोंगला वाली माता मंदिर भी कहा जाता है l बिन्दला माता मंदिर मे आज श्रद्धालुओं का काफ़ी हजूम देखने को मिला l कई परिवारो की बिन्दला माता कुलदेवी भी हैl चंबा कांगड़ा के लोग इस दिन मंदिर में अपनी कुल देवी की पूजा करने आते हैंl मंदिर कमेटी द्वारा यज्ञ का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता हैl पूर्व पंचायत प्रधान रमन महाजन परिवार व अन्य परिवार इस यज्ञ मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है l गौरतलव है कि भारी वरसात मे आपदा के समय इस मंदिर के भवन बचाव बिन्दला माता की शक्ति के कारण हुआ जबकि शेष भाग का भूस्खलन इतना जबरदस्त हुआ की पहाड़ी खिसक खड्ड मे आ गईं और मंदिर की काफी सड़क बरसात में बह गई जिसे अब पंचायत के लोगों ने माता के भवन तक एक पगडंडी का निर्माण कियाl यज्ञ को मध्य नजर रखते हुए पंचायत के लोगों ने अस्थाई रास्ता बनाया हैl जब इस मामले में पंचायत भवन में इस मामले में जानकारी लेने आए तो दफ्तर बंद था शायद यज्ञ मे भोज करने गये होl मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अभी तक सरकार के प्रशासन द्वारा इस मामले में धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जो चिंता का विषय है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित