नूरपुर परिषद ने आज लगभग 8 आवारा पशु गौ सदन डमटाल में भेजे आज

  नूरपुर परिषद ने आज लगभग 8 आवारा पशु गौ सदन डमटाल में भेजे आज 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर नगर परिषद में आजकल बेसहरा पशुओं को पकड़कर गौ सदन जिला कांगड़ा के डमटाल क्षेत्र में भेजने का अभियान आखिरकार जनता की आवाज पर आज से शुरू हो गया है l नगर परिषद स्टाफ द्वारा आज लगभग आठ आवारा पशु गौसदन में भेजे गए l इस मामले में नूरपुर नगर परिषद के कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी आर एस वर्मा ने बताया कि कुछ मास पहले जब उन्होंने नगर परिषद का चार्ज लिया था तब नगर परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ था कि शहर में आवारा और बेसहारा पशुओ की भरमार होने के कारण काफी लोग घायल हो चुके हैंl उन्होंने नगरवासियो की चिरकाल से चली आ रही इस समस्या को धरातल पर उतरने का प्रयास किया हैl उन्होंने सभी नगर परिषद क़े नगर पार्षदों से भी आग्रह किया है कि वह भी धरातल पर इस कार्य में योगदान दें अगर उनके बार्ड में कोई आवारा पशु घूम रहा है की सूचना परिषद कार्यालय में दें l वर्मा ने बताया कि जिन आवारा पशुओं को गौर सदन में भेजा जा रहा है उनके कानों के पीछे स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं l मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य के आदेशों के पर इस अभियान को धरातल पर लाने का कार्य शहर वासियों के सहयोग से परिषद मे आरंभ किया गया हैl वर्मा ने शहर वासियों से अपील की है कि जिनके पास पालतू गाय व वैल हैं उनसे नगर परिषद आग्रह करता है कि वह अपने पालतू गाय और बैल की खुद जिम्मेदारी लें कि वह नगर परिषद की गलियों में व बाजार में ना छोड़ें l अगर इस मामले में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती l वर्मा ने कहा कि यह मामला जनता के सहयोग से ही निपटाया जा सकता हैl शहर का हर नागरिक इस मामले में पूरा सहयोग अगर धरातल पर आकर दे l उन्होंने अपने नगर परिषद के स्टाफ को भी आदेश दिए हैं कि जनहित में जितने भी आवारा पशु शहर की गली और बाजार में घूम रहे हैं उनको तुरंत गौ सदन में भेजा जाएl वहीं शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं ने नगर परिषद के इस कार्य को सराहनीय बताया है और कहां कि इस मामले मे नगर परिषद दे आई दुरुस्त आई l इस अभियान को धरातल पर लाने क़े लिये एसडीएम अरुण शर्मा नूरपुर का काफी योगदान समझा जा रहा हैl शर्मा का इस मामले में कहना है कि नगर परिषद प्रशासन और पंचायती राज संस्थानों में यह निर्देश दिए गए हैं कि जो आवारा पशु सड़कों पर झुंड बनकर खड़े होते हैं उनको नजदीकी गौ सदन में भेजा जाए ताकि कोई एक्सीडेंट व जनहित की घटना ना हो सकेl इस मामले में सभी लोग अगर सहयोग देते हैं तो नूरपुर उप मंडल शीघ्र ही आवारा पशुओं से मुक्त होगाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार