विचारधारा और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी : रविंद्र धीमान

 विचारधारा और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी : रविंद्र धीमान


अटल जी के विचारों से मजबूत हुई भाजपा : रामलोक धनोटिया

भाजपा की ओर से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त कार्यक्रम के रूप में जांगल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामलोक धनोटिया उपस्थित रहे। उनके साथ जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे।


इस अवसर पर रामलोक धनोटिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि एक युग और विचारधारा के प्रतीक थे। उनका राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और सुशासन की सोच ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। अटल  के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा निरंतर मजबूत होती गई और लाखों कार्यकर्ता संगठन से जुड़े।


पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से अटल  ने भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। सर्व शिक्षा अभियान, टेलीकॉम क्रांति तथा आर्थिक उदारीकरण की मजबूत नींव उनकी दूरदर्शिता का परिणाम रही। उन्होंने लाहौर बस यात्रा के माध्यम से शांति और संवाद की राजनीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी।


कार्यक्रम में आलमपुर मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, पंचरुखी मंडल अध्यक्ष ऊषा राणा, प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जोली, विनीत भारती, आदर्श सूद, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ, अंकुश, शुभम अलोहिया, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री अजय कबीर तथा जिला ओबीसी अध्यक्ष सुनील चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार