मंडी में कार खाई में गिरने से 3 लोग घायल

मंडी में कार खाई में गिरने से 3 लोग घायल 

छतरी-जंजैहली सड़क मार्ग पर 3 लोग आल्टो कार में अपने गंतव्य की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार झाकड़ीनाला के समीप पहुंची तो हादसा हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।

घायलों की पहचान ज्ञान चंद पुत्र शौजू, भगत राम पुत्र पदम देव, दोनों निवासी गांव जोहड़, डाकघर व तहसील करसोग तथा तनु गुप्ता पुत्र महेश, निवासी गांव व डाकघर करसोग के रूप में हुई है दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया। एसएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त