संदेश

‌‌‌ राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ज्वाली में किसान कार्यशाला, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने बांटे फसल बीमा दस्तावेज

चित्र
  ज्वाली में किसान कार्यशाला, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने बांटे फसल बीमा दस्तावेज ( ज्वाली : राजेश कतनौरिया ) किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ज्वाली में एक दिवसीय किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राहुल कटोच, अतिरिक्त कृषि निदेशक, धर्मशाला ने की।   इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि खेती के कार्यों को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें चलाई जा रही हैं I उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जिला काँगड़ा में मार्च महीने तक प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से 1595 लाख रूपये खर्च करने का प्रावधान है I इन योजनाओं के अन्तर्गत जिला काँगड़ा के किसानों को ट्रेक्टर, पॉवर वीडर जैसी कई प्रकार की कृषि मशीनरी, विभिन्न फसलों के बीजों, कीटनाशकों पर अनुदान दिया जा रहा है I   उन्होंने बताया कि हिम कृषि योजना के तहत जिला कां...

ज्वाली: यूजीसी बिल के खिलाफ गरमाया माहौल, शिंपू जरियाल की अगुवाई में पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन

चित्र
  ज्वाली: यूजीसी बिल के खिलाफ गरमाया माहौल, शिंपू जरियाल की अगुवाई में पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन  ज्वाली: हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। सोमवार को एकजुट भारत राजपूत सभा और स्वर्ण समाज के सदस्यों ने बीडीसी सदस्य एवं समाजसेवी जोगिंदर शिंपू जरियाल की अध्यक्षता में एक विशाल रोष प्रदर्शन किया और तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। महाराणा प्रताप स्टेडियम से एसडीएम कार्यालय तक हुंकार शांतिपूर्वक आयोजित इस रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप स्टेडियम लब से हुई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'भारत माता की जय' और 'यूजीसी बिल वापस लो' के नारों के साथ कैहरियां चौक से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। ज्ञापन में मुख्य मांगें प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधान समाज के कुछ वर्गों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं। तहसीलदार विनोद टंडन के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि: यूजीसी के प्रस्तावित विवादित बिल/प...

डिजिटल गवर्नेंस से सेवाएं हुईं अधिक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित: मुख्यमंत्री सुक्खू

चित्र
डिजिटल गवर्नेंस से सेवाएं हुईं अधिक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित: मुख्यमंत्री सुक्खू (हिमाचल मीडिया। शिमला। गायत्री गर्ग)  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में डेलॉइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण–ग्रोथ विद इम्पैक्ट–गवर्नमेंट समिट’ में शामिल हुए, जहां उन्होंने डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त करने से सरकारी सेवाओं की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आम नागरिकों का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि हिम परिवार पोर्टल जैसी पहल के जरिए लोगों को घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक और नवाचार को प्रशासन का अभिन्न हिस्सा बनाकर सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं ...

केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा राहत में दिखाई दरियादिली, हिमाचल सरकार का 'मदद नहीं मिली' का झूठ बेनकाब

चित्र
केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा राहत में दिखाई दरियादिली, हिमाचल सरकार का 'मदद नहीं मिली' का झूठ बेनकाब धर्मशाला:  भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता, श्री त्रिलोक कपूर ने आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 2023 की विनाशकारी मानसून आपदाओं के बाद, केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हिमाचल प्रदेश को रिकॉर्ड सहायता राशि जारी की है, जिससे कांग्रेस की राज्य सरकार का 'केंद्र ने मदद नहीं की' का झूठा प्रचार पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।  कपूर ने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हिमाचल प्रदेश के लोग प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे थे, तो राज्य की कांग्रेस सरकार सस्ती राजनीति में लिप्त थी और केंद्र सरकार पर मदद न करने का निराधार आरोप लगा रही थी। आज यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र ने न केवल पर्याप्त सहायता भेजी, बल्कि पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) के वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर यह राशि जारी की गई है।" प्रमुख बिंदु और तथ्य:  PDNA के तहत रिकॉर्ड केंद्रीय सहायता: श्री कपूर ने पुष्टि की कि क...

एम.सी.एम. डी.ए.वी. सी.से. प. विद्यालय, बाघनी (नूरपुर) में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ का भव्य आयोजन

चित्र
एम.सी.एम. डी.ए.वी. सी.से. प. विद्यालय, बाघनी (नूरपुर) में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ का भव्य आयोजन  नूरपुर: विनय महाजन  नूरपुर एम. सी एम डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक विद्यालय, बाघनी (नूरपुर) में आज “रन फॉर डी.ए.वी.” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय प्रबंधन कमेटी की सदस्या सोनिका पुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय में शिरकत की।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम और ट्रैफिक पुलिस के कर्मी भी विद्यालय में उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा 269 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, खेल भावना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एम.आर.राणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यार्थियों ने निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाई और “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है” का संदेश दिया। दौड़ के दौरान छात्रों में ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला। इस दौड़ को दो वर्गों जु...

मंडी जिला में शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0

चित्र
  मंडी जिला में शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने दिखाई रैली को हरी झंडी  मंडी:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ आज मंडी जिला में उत्साहपूर्वक किया गया। सेरी मंच से स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले बच्चों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। रैली में बच्चों ने जन-जन का हो एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा के नारे लगाते हुए इंदिरा मार्केट का चक्कर लगाया और लोगों को तंबाकू सेवन न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों और विद्यार्थियों ने अभियान के अंतर्गत स्थापित सेल्फी पॉइंट पर सामूहिक रूप से तस्वीरें भी लीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि यह अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसम्बर तक चलेगा। ...

नूरपुर डेवलपमेंट ग्रुप एवं व्यापार मंडल नूरपुर द्वारा एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया

चित्र
नूरपुर डेवलपमेंट ग्रुप एवं व्यापार मंडल नूरपुर द्वारा एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया   (नूरपुर : विनय महाजन) नूरपुर परिषद कार्यलय नूरपुर में नूरपुर डेवलपमेंट ग्रुप एवं व्यापार मंडल नूरपुर द्वारा आज एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की शिरकत नगर परिषद प्रशासनिक अधिकारी आर एस वर्मा ने की l इस बैठक में बाज़ार के निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने कार्य के लिए सहमति प्रदान करते हुए बताया कि इस निर्माण कार्य हेतु बजट स्वीकृत किया जा चुका है। संबंधित बजट एक्जीक्यूटिव ऑफिस से जारी भी कर दिया गया है। इस कार्य की शुरुआत दीपावली के दो दिन बाद कर दी जाएगी।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बाज़ार के विकास कार्य की सराहना की और इसे नूरपुर क्षेत्र के लिए एक अहम कदम बताया।एसडीओ साहब ने भी आश्वासन दिया कि वे स्वयं कार्य की देखरेख करेंगे।एक्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं एसडीओ साहब का वैठक मे विशेष रूप से धन्यवाद किया गया l इस अवसर पर नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारी आरएस वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी वर्ग को अश्वाशन दिया कि आपकी समस्याओं का...

शांता कुमार की आत्मकथा “निज पथ का अविचल पंथी” का पंजाबी में हुआ अनुवाद पुस्तक का विमोचन

चित्र
शांता कुमार की आत्मकथा “निज पथ का अविचल पंथी” का पंजाबी में हुआ अनुवाद पुस्तक का विमोचन  (नूरपुर : विनय महाजन) नूरपुर हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर में आज वरिष्ठ नेता व हमारे मार्गदर्शक व पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की आत्मकथा “निज पथ का अविचल पंथी” का डॉ नरेश कुमार द्वारा पंजाबी अनुवाद के विमोचन अवसर पर शांता कुमार के सानिध्य में शामिल हुआ। इस मोके पर कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे l इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो.हरमोहिन्द्र सिंह बेदी जी, कुलपति प्रो.सत प्रकाश बंसल जी व कुलपति वाई.एस.पी विश्वविद्यालय, नौणी प्रो.राजेश्वर चंदेल जी विशेष रुप से उपस्थित रहेl

एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त : कश्यप

चित्र
एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त : कश्यप घुसपैठियों और शहरी नक्सलियों को बचाने के लिए ही राहुल गांधी झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं  शिमला : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही मिनटों बाद, भारत के चुनाव आयोग ने उनके सभी झूठे दावों को खारिज कर दिया। एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त हो गए। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। घुसपैठियों और शहरी नक्सलियों को बचाने के लिए ही राहुल गांधी झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रेस वक्तव्य में एक पत्रकार के द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि लोकतंत्र बचाना मेरा काम नहीं है, मेरा काम भाजपा का बर्बाद करना है। बस एक ही लाइन राहुल गांधी की मानसिकता बताने के लिए काफी है। चुनाव आयोग का जवाब: • राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और मनगढ़ंत हैं। • किसी भी वोट को किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ...

स्वच्छता अभियान में काली बाड़ी पहुंचे डॉ राजीव बिंदल

चित्र
  मोदी द्वारा जीएसटी में राहत एक ऐतिहासिक बदलाव, आजादी के बाद का सबसे बड़ा रिफॉर्म : बिंदल  स्वच्छता अभियान में काली बाड़ी पहुंचे डॉ राजीव बिंदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद लिया उनकी लंबी आयु और खुशहाली की प्रार्थना की  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने काली बाड़ी परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के एक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन बारे मनाई जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद लिया उनकी लंबी आयु और खुशहाली की प्रार्थना की कार्यक्रम के संबोधित करे हुए राजीव बिंदल ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण विषय कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी समय में जीएसटी में बहुत बड़ी राहत जनता को दी है। ये जीएसटी भारत के इतिहास में आजादी के बाद पहला अवसर है जब टैक्स कम हो रहा है। यदि हम एक हिसाब लगाएं, यदि कोई एक कमरा बनाता है और उसमें 1000 बैग सीमेंट लगता है तो सीमेंट के उपर जीएसटी कम होने से 60 रू0 प्रति बैग का फर्क पड़ रहा है और एक कमरे को बनाने में 60 हजार रू0...

नरेन्द्र मोदी वो शख्स है जिन्होनें 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : बिंदल

चित्र
50 करोड़ गरीबों के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में प्रदान किया है शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रातः 10:50 पर डॉ बिंदल ने गेटी थिएटर में पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उनके उपरांत डॉ बिंदल ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।  डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शत-शत बधाई दी है। उन्होनें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस की भी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को शत-शत बधाई दी और कहा कि आज शिमला में रिज मैदान पर मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े की शुरूआत रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर की जा रही है। इसके साथ-साथ ही नरेन्द्र मोदी के जीवन के संबंध में एक संक्षिप्त प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।  इस अवसर पर बोलते हुए डाॅ. बिन्दल ने ...

माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

चित्र
माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की धर्मशाला(ब्यूरो):- पर्यटन ढांचे को मजबूती देने के लिए हिमाचल को मिला केंद्र का बड़ा तोहफा केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। संसद में काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को जानकारी देते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए ₹56.26 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 🎯 इसके साथ ही, पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाहौल-स्पीति जिला के उपमंडल काज़ा में पर्यटन ढांचे के विकास हेतु ₹24.82 करोड़, और किन्नौर के रकछम-छितकुल क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को उन्नत करने के लिए ₹4.96 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 📜 शेखावत ने यह भी बताया कि हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए पूर्व में, वर्ष 2016-17 के दौरान स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कियारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, काँगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चम्बा जैसे हिमालयन सर्किट क्षेत्रों के लिए ₹...

संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर

चित्र
संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर धर्मशाला(ब्यूरो):-   संसद के चालू सत्र में हिमाचल प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-3 के अंतर्गत सिराज खंड में हाल ही की भारी बाढ़ से बह चुके पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 🔹 हिमाचल को मिली बड़ी सौगात श्री पासवान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई-III के तहत हिमाचल प्रदेश में 3,123.117 किलोमीटर लंबी 299 सड़क योजनाएं तथा 43 पुलों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक 1,023.734 किलोमीटर लंबी सड़कें और एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 🔹 रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों और पुलों के रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पुल निर्माण की स्वीकृत...

शिवसेना (UBT) ने मनाया उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस, सिविल अस्पताल पठानकोट में बांटे फल और दूध

चित्र
शिवसेना (UBT) ने मनाया उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस, सिविल अस्पताल पठानकोट में बांटे फल और दूध  पठानकोट(नरेन्द्र निंदी):-  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सुप्रीमो श्री उद्धव ठाकरे जी का 66वां जन्मदिवस आज पार्टी के प्रदेश प्रमुख श्री योगराज शर्मा जी की अध्यक्षता में बड़ी ही श्रद्धा और सामाजिक समर्पण भावना के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा की अगुवाई में शिवसैनिकों ने सिविल अस्पताल, पठानकोट में मरीजों को फल, दूध और ब्रेड वितरित किए। इस सेवा कार्य के ज़रिए पार्टी ने अपने मूल सिद्धांत "80% समाज सेवा, 20% राजनीति" को सच्चे अर्थों में साकार किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे: पंजाब महासचिव   रुतेश सभरवाल पंजाब सचिव   हरविंदर बैंस उप प्रमुख  अश्विनी सभरवाल और अनिल तारा सचिव   गौरव मेहरा पठानकोट प्रभारी   यशवंत कटोच भवानी सेना जिला प्रमुख रेखा रानी  समाजसेविका अनु सलारिया वरिष्ठ नेता  रघुवीर सीनियर शिवसैनिक योगराज बिट्टा घरोटा ब्लॉक प्रमुख   साईं दास ...

मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा

चित्र
मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा ब्यूरो:- पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला रोपवे प्रॉजेक्ट में होने वाली निविदा प्रक्रिया को सवालों के घेरे में लाकर रख दिया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश सरकार एक विशेष कंपनी विश्व समुद्रा को आगामी कैबिनेट में फ़ायदा पहुँचाने की फ़िराक़ में हैं। सुधीर शर्मा ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा की न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) द्वारा वित्तपोषित शिमला रोपवे परियोजना,हिमाचल प्रदेश के शिमला में 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण के लिए ₹1,734 करोड़ की एक पहल है। शहर में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से इस परियोजना को एनडीबी से अग्रिम निविदाओं के लिए मंजूरी मिल गई है,जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार की 20% इक्विटी और एनडीबी शेष 80% प्रदान करेगा। रोपवे के दो चरणों में पूरा होने की उम्मीद है और इसमें 13 स्टेशन होंगे जिनकी क्षमता प्रति घंटे 6,000 लोगों को ले जाने की होगी। न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) अधिकांश धनराशि (80%) प्रदान कर रहा है, जिस...

पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि

चित्र
पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि कुल्लू(ब्यूरो):-  शनिवार रात पतलीकूहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला जागरण समिति द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर गोविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति संगीत के माध्यम से रात्रि भर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। ठाकुर गोविंद सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। महिलाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय है।" कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

चित्र
केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित  ब्यूरो:-  लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा  कारगिल विजय दिवस  को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर गरिमामय कार्यक्रम में  सम्मानित  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता  रवि ठाकुर  द्वारा  रास बिहारी बोस  की प्रतिमा पर  खतग  पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के  बलिदान को नमन  करते हुए कहा कि, “देश की सीमाएं हमारे सैनिकों की वजह से आज सुरक्षित हैं और लाहौल-स्पीति के सैकड़ों नौजवान भी इस पवित्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।” रवि ठाकुर ने विशेष रूप से  स्वांगला समुदाय  के युवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उन्हें  लद्दाख स्काउट्स  में सेवा देने का अवसर मिल रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए  ...

"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  पालमपुर (ब्यूरो):- यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि जब से जिला मण्डी में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई है। तब से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर तमाम तय कार्यक्रमों को स्थगित करके अपने सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द में शामिल है।  पूर्व विधायक ने बताया कि सिराज हल्के में प्राकृतिक के तांडव ने जो कहर ढहाया है वह दिल को दहला देने वाला है। इस तबाही ने कई परिवारों को बेघर करके रख दिया है ओर कई परिवारों के लोग लापता है। सिर पर आन पड़ी इस भारी विपदा से प्रभावित परिवारों का घर घर जाकर किस तरह ठाकुर जय राम तिनके को लाठी का सहारा बनकर कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। कई जगहों पर चिखते विलखते परिवारों की व्यथा, वेदना एवं पीड़ा को देखकर स्वयं जय राम ठाकुर भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।  पूर्व विधायक ने कहा अक्सर होता क्य...

बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र

चित्र
बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र  पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सभी जल विद्युत परियोजनाएं मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि बीबीएमबी परियोजनाएं राज्य को कोई मुफ्त बिजली नहीं दे रही हैं, बल्कि बीबीएमबी परियोजनाएं स्थापित होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत की अपार संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।सीएम ने लिखा कि राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है और उसे उसका वाजिब हक नहीं मिला है। अब आपके हस्तक्षेप से बीबीएमबी परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली उपलब्ध कराकर इस ऐतिहासिक गलती को सुधारा जा सकता है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को अलग-अलग पत्रों में सीएम ने आग्रह किया है कि एसजेवीएनएल को नाथपा झाकड़ी पॉवर प्रोजेक्ट से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए एक प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त बिजली प्रदान की जाए। यह कदम एसजेवीएनएल की रामपुर जल विद्युत परियोजना की तर्ज पर उठाया जाए ताकि प्रभावित परिवारों के व्यापक हित में यह निर्णय लिया जा सके। सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्...

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

चित्र
विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक  ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य मदों से कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 12 लाभार्थियों को 4,25,000 , पशु की मृत्यु से प्रभावित 5 लोगों को 1,87,000, आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु 8 लाभार्थियों को 6,59,000 तथा दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 11,25,000 के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। क्षेत्र मे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: