संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर

संसद में हिमाचल: सिराज में बाढ़ से बहा पुल, पीएमजीएसवाई-III के तहत ₹23.64 करोड़ मंजूर

धर्मशाला समाचार


धर्मशाला(ब्यूरो):- संसद के चालू सत्र में हिमाचल प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-3 के अंतर्गत सिराज खंड में हाल ही की भारी बाढ़ से बह चुके पुल के पुनर्निर्माण हेतु ₹23.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

🔹 हिमाचल को मिली बड़ी सौगात

श्री पासवान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई-III के तहत हिमाचल प्रदेश में 3,123.117 किलोमीटर लंबी 299 सड़क योजनाएं तथा 43 पुलों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक 1,023.734 किलोमीटर लंबी सड़कें और एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

🔹 रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों और पुलों के रख-रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पुल निर्माण की स्वीकृति उसी मार्गरेखा के अनुरूप दी जाती है, जिस पर सड़क योजना स्वीकृत की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित