हत्या कर हाईवे पर फेंका गया शव? पुलिस जांच में जुटी

हत्या कर हाईवे पर फेंका गया शव? पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर अमानवीयता की हद: क्षत-विक्षत महिला का शव मिला, पहचान मुश्किल 

कानपुर (उत्तर प्रदेश):

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा कस्बे के पास एक महिला का शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि हाईवे से गुजरने वाले वाहनों ने शव को देख कर भी नजरअंदाज किया और एक के बाद एक वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। लगभग 200 मीटर तक सड़क पर मांस के लोथड़े बिखरे मिले।

पुलिस को मौके से सिर्फ एक हाथ मिला, जिसमें पीतल की चूड़ी और गोदना (पीपीआरएन) अंकित था, जिससे यह माना जा रहा है कि शव किसी महिला का है। घटनास्थल से एक हवाई चप्पल भी बरामद की गई है।

हादसा या हत्या? जांच दोनों एंगल से जारी

प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ी होगी, और रात भर तेज रफ्तार वाहनों के नीचे आती रही। लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि महिला की पहले हत्या कर शव को हाईवे पर फेंक दिया गया, ताकि तेज रफ्तार वाहनों से कुचलकर पहचान खत्म हो जाए।

पुलिस जांच जारी

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के गांवों में शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव के अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर

घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि जिसे देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। लोग हैरान हैं कि कोई वाहन सवार शव देखकर भी कैसे अनदेखा कर सकता है। इस अमानवीयता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी और दहशत दोनों है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में