एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

 एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन


रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क

जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों पर नियुक्ति के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार 5 अगस्त को उप-रोजगार कार्यालय चुवाड़ी तथा 6 अगस्त को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा स्थित बालू में आयोजित किया जाएगा।

पात्रता केवल महिला आवेदकों की रहेगी और चयनित महिला काउंसलरों का कार्य स्थल जयपुर राजस्थान रहेगा। 

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य रहेगी। आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपए प्रति माह तथा रहने-खाने की सुविधा निशुल्क मिलेगी। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 10 बजे प्रातः उपस्थि

त हो जाए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में