मनाली लेह मार्ग तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध

 मनाली लेह मार्ग तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध 

ट्रक ड्राइवर खुले आसमान के नीचे खाना बनाने को मजबूर 


मनाली : ओम बौद्ध /

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया है। अटल टनल के समीप धुंधी नामक स्थान में भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई है। इससे अटल टनल होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस मार्ग पर लेह कि ओर जा रहे सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। कुछ बड़े को वाहन रोहतांग दर्रा होकर भेजा जा रहा है। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि इस मार्ग पर भी भूसखलन होने से रात के समय बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक स्थिति में ही इस मार्ग पर यात्रा करें।

धुंधी में सड़क अवरुद्ध हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ। सड़क पर क्रेट लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। और मैनुअली काम किया जा रहा है l इसके कारण मनाली की ओर से लेह की तरफ जाने वाले कई बड़े वाहन फंस गए हैं। जिन में सरकारी सीमेंट और सरिया लदा हुआ है जबकि लाहौल से विभिन्न मंडियों को भेजी जाने वाली सब्जियों की सप्लाई भी बड़ी गाड़ियों में प्रभावित हो गई है। मगर छोटी गाड़ियां इस मार्ग से चल रही हैं l बड़े वाहन चालक खुले आसमान में खाना बनाने को मजबूर है l इधर उपमंडलाधिकारी मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि अभी तक यह मार्ग सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुला है l बड़े वाहन रोहतांग होकर भेजे जा रहे है। इस मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण रात को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर