ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !  


 ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 प्रात जानकारी के अनुसार भोल खास पंचायत के पूर्व प्रधान सृषटा देवी के घर‌ दिन दिहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश मैं आया है ! सृषटा देवी नै बताया कि हमारे दो मकान है एक थोड़ी दुरी पर है ! लगभग साढ़े ग्यारह बजे पानी भरने के वाद मैं ताला लगाकर दूसरे मकान की ओर चली गई ! और मेरा पोता जव स्कूल से आधी छुट्टी के समय घर आया तो उसने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ और अंदर देखा तो समान इधर उधर बिखरा हुआ था ! पूर्व प्रधान सृषटा देवी नै बताया कि पोते नै आवाज लगाई और कहा कि दादी जी हमारे घर का किसी नै ताला तोड़ दिया ! सृषटा देवी नै बताया कि जव‌ मैं घर पहुंची तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर समान इधर-उधर बिखरा हुआ था ! गोदरेज की अलमारियों के ताले व लाकर तोड़ दिये गये थे ! अलमारी के अंदर रखे हुये सोने व चांदी के गहने व नकदी लगभग 10 हजार रूपये चुराकर ले गये हैं !

पूर्व प्रधान सृषटा देवी नै बताया कि लगभग तीन लाख रूपये के गहने चोर अपने साथ ले गए ! पूर्व प्रधान नै इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली को फोन द्बारा सूचित कर दिया है ! और ज्वाली पुलिस नै मौके पर आकर परिजनों के वयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा