प्रभावित पहुंचे राहत शिविरों में, जिला प्रशासन का जताया आभार

 प्रभावित पहुंचे राहत शिविरों में, जिला प्रशासन का जताया आभार


मंडी मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत शिविरों में ठहराया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए, जिससे प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता मिल सकी।

प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए परिवारों को स्थानीय गुरुद्वारे में स्थापित राहत शिविर में स्थानांतरित किया गया, जहां उनके रहने, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।

राहत शिविर में पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन, होमगार्ड, पुलिस, नगर निगम तथा अन्य राहत एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से उन्हें इस कठिन समय में बड़ा संबल मिला।

जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में