रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा सराज आपदा प्रभावितों परिवारों को राहत सामग्री भेजी गई

 रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा सराज आपदा प्रभावितों परिवारों को राहत सामग्री भेजी गई 


कुल्लू : ओम बौद्ध /

रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा सराज आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी गई l जिसमे नवजात शिशुओं/बच्चों के लिए 21 कीटों में कपड़े,डायपर,सैनिटरी पैड,लैक्टोज़न टीन,दूध की बोतलों सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल की गईं l रोटरी क्लब कुल्लू की अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक का कहना है कि इस विपदा की घड़ी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 की ओर से पहले भी ज़रूरी सामान भेजा गया था l इसी कड़ी में रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की ज़रूरत के मुताबिक़ सहायता प्रदान की गई l उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपने विशेष सहयोग के लिए रोटेरियन अमन भल्ला सहित सभी रोटेरियन्स का धन्यवाद किया l कहा कि इस क्षेत्र में नुक़सान का आकलन करना बहुत ही मुश्किल है l परंतु हमारा हर एक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इस आपदा में हम थुनाग की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें l उन्होंने सभी संस्थाओं से अपील की है कि थुनाग क्षेत्र के लोगों के सहयोग के लिये सभी को आगे आना चाहिए l इस मौके पर रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रोटेरियन इंदीवर मेहता,अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक,रोटरी क्लब कुल्लू के महासचिव राजीव सिंह,रोटेरियन अनुज मलिक ने राहत सामग्री वैन को थुनाग के लिए रवाना किया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान