कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


पालमपुर : केवल कृष्ण /

इस शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से जयसिंहपुर महाविद्यालय के सभी क्लब ( प्रहरी क्लब, रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और हेल्थ क्लब) के द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में सिविल अस्पताल पालमपुर से काउंसलर मिस रोज़ी और सुमित, सिविल कोर्ट जयसिंहपुर से एडवोकेट कुलभूषण अवस्थी और मीनाक्षी महाजन साथ ही सिविल अस्पताल जयसिंहपुर से रमेश चंद मौजूद रहे।

इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस बीमारी के प्रति सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नंबर पर एचईवी रोकथाम से संबंधित कोई भी जानकारी किसी भी समय ले सकते है। 

शिविर में मुख्य वक्ताओं ने बताया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर बीमारी है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। उन्होंने छात्रों को एचआईवी/एड्स के प्रति सावधानी बरतने का सुझाव दिया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में बताया और कहा कि कॉलेज में ऐसे व्याख्यान आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र और प्राध्यापकों ने भाग लिया और एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित