मंडी शहर में तीन दिन पेयजल संकट की आशंका, नागरिकों से संयम की अपील

 मंडी शहर में तीन दिन पेयजल संकट की आशंका, नागरिकों से संयम की अपील

मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पंप हाउस बंद, लगातार वर्षा से बाधित हुआ सुधार कार्य


मंडी

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल मंडी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी है कि शहर में भारी वर्षा के कारण आगामी तीन दिनों तक पेयजल संकट बना रह सकता है। उहल नदी में जलभराव प्रणाली (इंटेक सिस्टम) में अत्यधिक गाद जमा हो जाने से जल आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो गई है। इसके अतिरिक्त, मध्यानी नाला के समीप मुख्य पेयजल पाइपलाइन को भी गंभीर क्षति पहुंची है। लगातार वर्षा और दुर्गम स्थल के कारण मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है, परन्तु बहाली में लगभग तीन दिन लगने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पड्डल पंप हाउस की मोटरें भी अत्यधिक गंदे पानी (टबिंड) के कारण फिलहाल कार्य नहीं कर पा रही हैं। वहीं, बिजनी, टारना, जेल रोड, सौली खड्ड, रामनगर, पुरानी मंडी, भिउली, खलियार, सन्यारड़ी, नेला, सौलीखड्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन टूटने की घटनाएं जल आपूर्ति व्यवस्था को और प्रभावित कर रही हैं।

जल संयम की अपील

जल शक्ति विभाग ने मंडी नगर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग अत्यंत संयम एवं सतर्कता से करें तथा जल की बर्बादी से बचें। किसी भी समस्या या जानकारी हेतु विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01905-222855 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर केवल आपात स्थिति में ही उपयोग किए जाएं। अधिशाषी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, जल आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में