10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी

10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी 


 ये दर्दनाक घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए भिजवाया है. यह घटना गुजरात के अहमदाबाद नवरंगपुरा इलाके में स्थित सोम ललित स्कूल की है.

घटना उस समय हुई जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था. छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में चीख पुकार मच गई. क्लास की छात्राएं रेलिंग की ओर दौड़ीं. टीचर भी बाहर आ गईं. लेकिन कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था. छलांग लगाने के बाद छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत नजदीकी निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया. बाद में परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.पुलिस ने कहा- छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. फिलहाल हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है, फिर भी हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच