मनाली सियाली महादेव के कारदार जयचंद ठाकुर ने किया बिजली महादेव रोपवे का विरोध ।

 मनाली सियाली महादेव के कारदार जयचंद ठाकुर ने किया बिजली महादेव रोपवे का विरोध ।


मनाली : ओम बौद्ध /

कुल्लू जिला कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सियाली महादेव मंदिर मनाली के कारदार जयचंद ठाकुर ने बिजली महादेव रोपवे का विरोध करते हुए कहा कि देवस्थलों से छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि इस मत पर सारा देव समाज एक जुट है और बिजली महादेव रोपवे को नहीं लगने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि देववाणी में देवताओं के साथ साथ बिजली महादेव द्वारा यह चेतावनी दी जा चुकी है कि मेरी जगह में रोपवे नहीं चाहिए अगर यहां कोई छेड़छाड़ होती है तो विनाशकारी परिणाम होंगे । उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले के बहुत सारे देवी देवताओं ने अपनी गुरवाणी के माध्यम से देववाणी में भी रोपवे के लिए साफ इनकार किया है। कारदार ने कहा कि पूर्व में हिमाचल प्रदेश में त्रासदी हुई है और वर्तमान में हो रही है ये सभी देवस्थलों से छेड़छाड़ और देवकार्यों में विघ्न के परिणाम हैं । उन्होंने कहा कि मनाली के जोगनी वाटर फॉल में भी एक विद्युत परियोजना लगने जा रही थी जिसे देव आज्ञा के अनुसार ग्रामीणों ने बंद करवा दिया था । उन्होंने कहा कि देव समाज के सभी प्रतिनिधियों को बढ़चढ़ कर देव आदेश को मानते हुए बिजली महादेव रोपवे परियोजना का विरोध करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कोई भी हो देवभूमि में देवस्थलों को पर्यटन स्थल नहीं बनाया जाना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त