इंदौरा में सर्पदंश से 22 वर्षीय युवक की हुई मृत्यु

 इंदौरा में सर्पदंश से 22 वर्षीय युवक की हुई मृत्यु 


घर के पीछे में खेत में काम कर रहा था युवक, जहरीले सांप ने किया सर्पदंश, परिजनों ने पहुंचाया तुरंत नजदीकी अस्पताल गंगथ, जहां चिकित्सकों ने इलाज दौरान उसे नूरपुर रैफर कर दिया, गौरतलब हो वहां से टांडा के लिए रैफर किया परन्तु युवक की मौत हो गई 

मिली जानकारी के अनुसार इंदौरा के गांव मनवाल जट्टां का 22 वर्षीय मनजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह, जोकि अपने घर के पिछवाड़े में खेत में कुछ काम कर रहा था, उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। जिस पर उसके परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल गंगथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने फौरी मैडीकल ट्रीटमैंट देकर उसे नूरपुर रैफर कर दिया।नूरपुर अस्पताल में उसके टैस्ट करने तक मनजीत सिंह की हालत काफी नाजुक हो गई और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे टांडा मैडीकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया, मगर टांडा अस्पताल दूर होने के कारण मनजीत सिंह के संबंधी उसे पठानकोट ले गए। मगर तब तक देर हो चुकी थी और मनजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा