वर्षा से प्रभावित मनाली क्षेत्र का विधायक और उपायुक्त ने किया निरीक्षण

 वर्षा से प्रभावित मनाली क्षेत्र का विधायक और उपायुक्त ने किया निरीक्षण


मनाली : ओम बौद्ध /

 मनाली और उपरी क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से व्यास नदी और साथ लगते नालों में अचानक पानी का जल स्तर बढ़ने से उत्पन्न स्तिथि का जाएजा विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ और उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रविश ने लिया।

         बुधवार को मनाली के विधायक, भुवनेश्वर गौड़ और उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रविश ने मौके पर पहुंचकर पलचान से क्लाथ तक हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर एसडीएम मनाली, रमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक और उपायुक्त ने लोगों के मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए व्यास नदी और स्थानीय नालों से दूर रहने कि अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मनाली क्षेत्र में लगतार वर्षा से नदी का जलस्तर बढने से लोगों को अधिक सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा–निर्देशों की भी अनुपालना की अपील की। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को भी अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाहंग क्षेत्र के लोगों ने व्यास नदी का तटीकरण करने कि मांग की ताकि जलस्तर के बढ़ने से पानी उनके घरों और दुकानों में नहीं आये।

उपायुक्त तोरुल एस. रविश ने बताया कि राहत एवं बचाव दल मुस्तैद हैं और जल निकासी के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जहाँ दोबारा जोखिम हो सकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में