एचआरटीसी बस व गाड़ी में टक्कर, 6 घायल, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

एचआरटीसी बस व गाड़ी में टक्कर, 6 घायल, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज 

आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को पुलिस थाना देहरा को एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मौके पर प्राथमिक सहायता एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक तफ्तीश में पाया गया कि एचआरटीसी की एक बस न० एचपी53बी 8925 जो बैजनाथ से चण्डीगड़ की तरफ़ जा रही थी और एक गाड़ी नंबर पीबी01ए 9674 एर्टिगा जो की चिन्तपूर्णी से काँगड़ा कि तरफ जा रहा थी, इन दोनों में सुनहेत नजदीक जेएसवी कार्यालय के पास आमने सामने से टक्कर हुई है

इस दुर्घटना में कुल 6 व्यक्ति :-

1. सन्नी पुत्र अशोक कुमार निवासी हाउस नो 7बीडब्ल्यूबी फेयर लैंड कालोनी फतेहगढ़, चुड़ियां रोड नजद लाईफ केयर अस्पताल, अमृतसर व उम्र 45 साल (कार पैसेंजर)

2. सुनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी हाउस नो 7बीडब्ल्यूबी फेयर लैंड कालोनी फतेहगढ़, चुड़ियां रोड नजद लाईफ केयर अस्पताल, अमृतसर व उम्र 62 साल (कार पैसेंजर),

3. शिल्पा पत्नी सतीव धारीवाल निवासी हाउस नो 7बीडब्ल्यूबी फेयर लैंड कालोनी फतेहगढ़, चुड़ियां रोड नजद लाईफ केयर अस्पताल, अमृतसर व उम्र 43 साल (कार पैसेंजर),

4. कर्ण सेठ पुत्र सूरज प्रकाश निवासी गली न0 05 गोकुल अवेन्यू, अमृतसर व उम्र 35 वर्ष,

5. मनिन्द्र सिंह पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी गली न० 03 कोट बाबा दीप सिंह सुल्तान भिंड राड अमृतसर व उम्र 32 साल (ड्राइवर कार पीबी01ए9674) (कार पैसेंजर),

6. आँचल पुत्री श्री कुलविन्द्र सिंह निवासी जनयानगढ़ डाकघर व तहसील कांगड़ा व उम्र 24 साल (बस पैसेंजर)

दुर्घटना में घायल हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से सुनीता और शिल्पा उपरोक्त को आगामी उपचार हेतु देहरा अस्पताल द्वारा आरपीजीएमसी टांडा रेफर किया गया है।


पुलिस थाना देहरा द्वारा इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लायी जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर