राजपुर महाविद्यालय में आध्यात्मिक जागरण हेतु प्रेरणादायक सत्र सम्पन्न

 राजपुर महाविद्यालय में आध्यात्मिक जागरण हेतु प्रेरणादायक सत्र सम्पन्न

आध्यात्मिक विश्व विद्यालय (ए.आई.वी.वी.) के सौजन्य से विद्यार्थियों को आत्म-सशक्तिकरण का संदेश


 गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में  विद्यार्थियों को आत्मिक चेतना, मनोबल, एकाग्रता तथा मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने हेतु आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र आध्यात्मिक विश्व विद्यालय (ए.आई.वी.वी.) के सौजन्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता अमोल वसंत कोकने (प्रसिद्ध रूप में अमोल भाई) उपस्थित रहे, जो विगत बीस वर्षों से आध्यात्मिक विश्व विद्यालय से जुड़े हुए हैं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान युग की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में उत्पन्न मानसिक चुनौतियों का सामना करने के उपाय बताए। उन्होंने आत्म-ज्ञान, आत्म-संयम और आत्म-शक्ति की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए ‘सहज राजयोग’ के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के मधुर संबंध को सरलता से समझने और जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने आध्यात्मिक विश्व विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आज की युवा पीढ़ी को न केवल मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें नैतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से भी समृद्ध करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के लिए आध्यात्मिक विश्व विद्यालय को सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री अरविंद कुमार, सह-समन्वयक डॉ. शिल्पी, आई टी प्रमुख श्री संदीप गोपाल तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति और श्री यशविंदर भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित