कृष्ण गोपाल ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए लगाई हेट्रिक,
कृष्ण गोपाल ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए लगाई हेट्रिक,
रैस्ट हाऊस फतेहपुर में हुआ चुनाव
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
शनिवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में भारतीय मजदूर संघ सबंधित जलशक्ति बिभाग कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर का चुनाब सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ.
जिसमे कृष्ण गोपाल ने हेट्रिक लगाते हुए तीसरी बार अध्यक्ष बन फतेहपुर की बागडोर संभाली.
इस मौक़े पर भारतीय मजदूर सिंह के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा बिशेष उपस्थित रहे.
चुनाब सबंधी जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने बताया चुनाबी प्रक्रिया जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
जिसमे सर्वसहमति से कृष्ण गोपाल को अध्यक्ष,सोमराज को महामंत्री बनाया गया.
वहीं 6 उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बाकी की कार्यकारिणी ka भी बिस्तार किया गया.
उन्होने नबनिर्वाचित कार्यकारिणी से आहबान किया कि वह कर्मचारियों की समस्याओ को भारतीय मजदूर संघ तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका अदा करें रखी समय रहते समस्याओ को सरकार के सामने रखा जा सके.
कहा इसके साथ ही समस्याएँ भी सुनी गईं.
उन्होने कहा गर्मियों के मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी मिलता रहे इसके लिए बिभाग के कर्मचारी हमेशा प्रयासरत रहते हैं.
कहा ज्यो तो बिभाग में कर्मचारियों की काफ़ी कमी चली हुई इसके बाबजूद भी तैनात कर्मचारी दिन रात एक कर लोगों को समय पर पानी मुहैया करवा रहे हैं.
उन्होने लोगों से भी अपील की है कि वह भी कर्मचारियों का सहयोग करें.
साथ ही पानी को व्यर्थ न गबाएं.
इससे पूर्व प्रदेशध्यक्ष का चुनावी स्थल पर पहुंचने पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.
वहीं नवनिर्बाचित अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने अपनी नियुक्ति पर सभी कर्मचारियों का आभार जताया है.
इस मौक़े पर अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, बलबान सिंह, गुरनाम सिंह,जय सिंह, साहिल कुमार सहित दर्जनों की तादाद में बिभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें