नूरपुर पुलिस की कार्रवाई 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाई 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर संख्या 78/2026 धारा 21 एन डी एन्ड पीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नोट पुणे देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान खुशीनगर, हिमाचल टूरिज्म होटल नूरपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान विवेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चौवाडी़, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। मोके पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें