जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : प्रो. चंद्र कुमार

 जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : प्रो. चंद्र कुमार


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर,  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज संयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  बैठक में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न सदस्यों द्वारा अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निवारण में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर ठोस एवं प्रभावी निर्णय लेना है, ताकि न्यूनतम समयावधि में लोगों को विकास का लाभ और न्याय मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए भविष्य में होने वाली बैठक में सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के आंकड़े धरातल पर लेकर आए ना की कागजी हवाई फायर l बैठक में संबद्ध अधिकारियों से उन्होंने जवाब तलब भी कीl सरकार के विकास कार्यों को धरातल पर कैसे उतारा जा रहा है इस मामले में उन्होंने कृषि विभाग नूरपुर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे ब्लॉक को चार जोन में विभाजित कर ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों की पहचान की जाए, ताकि क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी नसीयत दी कि आपने आज जो आंकड़े विभाग के दिए हैं उसने काफी कमियां है इस पर गौर किया जाएl बैठक में एसडीएम अरुण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंदर धीमान,डीएसपी चंद्रपाल सिंह,अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, बीडीओ दिव्या यादव, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद बलौरिया, डीएफओ संदीप कोहली, एमएस डॉ. अनुपमा शर्मा, एसडीएएमओ डॉ. आर.के. शर्मा, बीईईओ वीना शर्मा, फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसएमएस संजीव, एसवीओ मनीष गुप्ता, एडीओ विजय, माइनिंग इंस्पेक्टर विनय कुमार,बीडीसी रोजी जम्वाल तथा गैर-सरकारी सदस्य जितेंद्र और रवि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग