पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई – 600 ग्राम चरस बरामद

 पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई – 600 ग्राम चरस बरामद


नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 01-03-2026 को विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम द्वारा गांव तखनार तहसील ज्वाली में एक आवासीय परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद की गई ।गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार है दविंदर कुमार पुत्र राज कुमार, आयु 43 वर्ष, निवासी गांव तखनार, डाकघर भाली, तहसील ज्वाली, जिला कागंडा हिमाचल प्रदेश।

उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध एनडी पीएस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई है । मामले की गहन जांच जारी है, तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मादक पदार्थ की तस्करी में अन्य कौन-कौन शामिल हैं पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर नशा तस्करी के विरुद्ध “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कार्य कर रहा है तथा ऐसे नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग