पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में नए प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में नए प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार
रिवालसर : अजय सूर्या /
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में सुरेश कुमार ने प्रधानाचार्य के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने से विद्यालय में नई ऊर्जा और शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यभार संभालने के बाद प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय अब सीबीएसई से संबद्ध (एफिलिएटिड) हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा दिलाना चाहते हैं, वे विद्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने भी नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें