चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक आज लक्ष्मण क्लब चम्बा में आयोजित की गई।

 ​चम्बा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक आज लक्ष्मण क्लब चम्बा में आयोजित की गई। 


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

बैठक की अध्यक्षता ई. सी. पी. सहगल ने की। इस दौरान काउंसिल के सदस्यों ने चम्बा शहर की ज्वलंत समस्याओं और विकास कार्यों पर गहन मंथन किया। ​बैठक में पुराने बस अड्डे पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की गई। सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सदर विधायक नीरज नैय्यर, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस पार्किंग के बनने से शहर में ट्रैफिक की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। ​बैठक में विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने लघु सचिवालय के बंद पड़े निर्माण कार्य पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसका कार्य जल्द शुरू किया जाए ताकि आम जनता को एक ही छत के नीचे सरकारी सुविधाएं मिल सकें। झुमाहर के पास स्थित मनमोहक क्षेत्र खब्बी धार को सड़क सुविधा से जोड़कर पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग भी बैठक में दोहराई गई। इसके अतिरिक्त बालू- पक्काटाला सड़क को वाया आईटीआई होते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पास जोड़ने का सुझाव भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे शहर को भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और आईटीआई में मशीनों के अभाव में बंद पड़े ट्रेड भी पुनः शुरू हो सकेंगे। काउंसिल ने मेडिकल कॉलेज को जल्द से जल्द सरोल शिफ्ट करने की मांग उठाई। साथ ही वहां हृदय रोग, मूत्र रोग, लीवर और किडनी विशेषज्ञ विभागों को शुरू करने पर जोर दिया ताकि स्थानीय रोगियों को जिले से बाहर न जाना पड़े। ​इस अवसर पर काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार, सुरेंद्र भंडारी, खुशाल बक्शी, डॉ. ओ. पी. पुरी, डॉ. डी. के. सोनी, मुकेश कंपानी और ई. बुधिया राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार