पेंशनर्स संघ फतेहपुर की बैठक में लंबित देनदारियों पर रोष, सरकार से जेसीसी बैठक बुलाने की मांग

 पेंशनर्स संघ फतेहपुर की बैठक में लंबित देनदारियों पर रोष, सरकार से जेसीसी बैठक बुलाने की मांग


जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ खंड फतेहपुर की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर बडूखर में ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई l जिसमे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट व जिला महासचिव सोमराज गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे l बैठक के दौरान पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई l पेंशनर्स को बड़ी उम्मीद थी कि सरकार उनकी लंबित देनदारइयों का भुगतान जल्दी करेगी परंतु पेंशनर्स को निराशा ही हाथ लगी पेंशनर्स के संगठनों ने बार-बार सरकार से भेंट कर मांग की थी कि जो पेंशनर जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत हुए हैं उनको 80 % ग्रेच्युटी लीव एनकैशमेंट काॅम्यूटेशन अभी तक नहीं मिली है पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी घोषणा के उपरांत अभी तक नहीं हो पाया है डीए बढ़कर 15% हो गया है 4th क्लास पेंशनरों का शेष भुगतान जो कि 30% था अभी तक नहीं हो पाया है इसके अतिरिक्त हमें हिमाचल दिवस पर भी सरकार से बड़ी उम्मीद थी कि कर्मचारियों के प्रति सरकार कोई कदम उठाएगी l प्रदेश के पेंशनर अपनी वृद्धावस्था में कई घातक बीमारियों के कारण और जीवन के चौथे पहर में भी आर्थिक तंगी से परिवारिक जिम्मेदारियां ना निभा पाने के कारण हताश और निराशा है l अतः पेंशनर संघ फतेहपुर की मुख्यमंत्री महोदय से प्रार्थना है कि पेंशनर्स की समस्याओं के निदान हेतु शीघ्र से शीघ्र जेसीसी की बैठक बुलाई जाए तथा पेंशनर्स की लम्बे समय से चली आ रही सभी बकाया देनाधारियों के भुगतान का प्रावधान किया जाए l बैठक मे उप प्रधान करनैल राणा सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष केवल सिंह,रिटायर्ड बी ई ई ओ अजीत सिंह खंड प्रयागपुर से सचिव ख्याल चंद ब्रह्मदेव सुभाष राणा होशियार सिंह, करनैल सिंह,तिलकराज, महेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह,हर शरण सिंह, सुभाष राणा,अमर सिंह, शक्ति सिंह, अशोक शास्त्री इत्यादि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार