जोगिंदर नगर में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

 जोगिंदर नगर में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


जोगिंदर नगर : अजय सूर्या /

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की खंड इकाई जोगिंदर नगर का सम्मेलन शुक्रवार को हर्बल गार्डन किसान भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता खंड इकाई अध्यक्षा लता गोस्वामी ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन का उद्घाटन राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और संगठन की मजबूती के लिए सभी का सक्रिय योगदान आवश्यक है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि समाज को अंधविश्वास से बाहर निकालकर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना आज की बड़ी जरूरत है। उन्होंने महिला हिंसा, जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने और जन मुद्दों पर लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया।

उन्होंने समिति द्वारा चलाए जा रहे साक्षरता अभियान, बेटी बचाओ अभियान, खेती बचाओ अभियान और स्वच्छता अभियान की सराहना की। साथ ही “युवा बचाओ, भविष्य बचाओ” नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि नशे की रोकथाम में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन में जिला इकाई की सदस्य विनय कुमारी, खंड इकाई की सदस्य रमा, रक्षा, सोनी सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

नई कार्यकारिणी में नानक चंद को अध्यक्ष, रक्षा देवी को उपाध्यक्ष, निशा कुमारी को सचिव, तनुजा और मालवी को सह सचिव तथा रमा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सोनी, उषा देवी, ममता, विमला, सुनीता, अक्षिता, मोनिका चौहान, सीतू देवी, मेघा, हिमांशु, सोनू ठाकुर, आकाश, सपना और अर्चना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

सम्मेलन का समापन संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,