मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे बहुत चर्चित नूरपुर स्कूल का मामला

 मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे बहुत चर्चित नूरपुर स्कूल का मामला


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज एक भेंट वार्ता में बताया कि राजकीय बॉयज स्कूल नूरपुर के मामले में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह करेंगे नूरपुर में बॉयज स्कूल का जो रुतवा सरकार द्वारा घटाया है उसको प्लस टू किया जाए क्योंकि इस क्षेत्र में कोई भी हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड का स्कूल नहीं है जिस कारण बच्चों को और उनके पेरेंट्स को बच्चे पढ़ाने के लिए काफी प्रॉब्लम हो रही है l अंग्रेजो के शासनकाल का यह स्कूल है और यहां से कई बच्चे पढ़ कर देश के महान पदों पर गौरवमय होकर नूरपुर का नाम रोशन किया है इतना ही नही भारत सुप्रीम कोर्ट के तीसरे मुख्य न्यायाधीश मेहर चंद महाजन का नाम भी सर्वोपरि हैl विधायक निक्का ने हैरानी जताते हुए कहा कि नूरपुर मे राजकीय बॉयज स्कूल को डी-ग्रेड करके सरकार की मनसा क्या है? व्यवस्था परिवर्तन करने आई सरकार ने नूरपुर में भाजपा के शासनकाल में चलरहे विकास कार्यों पर भी विराम लगा दिया इसके कई उदाहरणओ मे एक सरकारी आर्य महाविद्यालय भवन का निर्माण पूरा न होना भी हैl विधायक रणबीर सिंह निक्का का कहना है कि ऐतिहासिक स्कूल को हाई स्कूल बनाना स्वीकार नही होगा l इस स्कूल को जमा दो की बहाली के लिए हर स्तर पर भाजपा नूरपुर में लड़ाई लड़ेंगी l छात्रों के भविष्य से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा l विधायक सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से इस मांग को नूरपुर के लोगों की भावनाओं से संबधित मुख्यमंत्री से जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद करते हुए शिक्षा व्यवस्था को कमजोर नहीं होने देंगे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट