रोहतक में मुख्यमंत्री के नाम आरएमओपीएस कर्मचारियों के खून से लिखा हुआ ज्ञापन भेजा
ब्यूरो: इस अवसर पर राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल करवाने वाले संगठन एनपीएसईएफआर के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार है। पुरानी पेंशन नीति से कर्मचारी का जहां जीवन सुरक्षित होता है वहीं बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा मिलती है। उन्होंने हरियाणा में आरएमओपीएस द्वारा चलाई जा रही मुहिम का पुरजोर समर्थन करते हुए हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। आरएमओपीएस हरियाणा का राज्य स्तरीय सम्मेलन स्थानीय शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में प्रिंसिपल अशोक नांदल की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के बाद सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर शहर में जुलूस निकाला तथा लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों के खून से लिखा हुआ ज्ञापन भेजा। सम्मेलन का मंच संचालन नरेन्द्र खोखर ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अशोक नांदल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक कर्मचारी चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाकर कर्मचारियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करें अन्यथा संगठन बड़...