प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है पेंशनर्स एसोसिएशन
प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है पेंशनर्स एसोसिएशन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में आज हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एस.एल. गुप्ता ने की। बैठक में एके मेहता, इंद्रपाल शर्मा, जसवंत धीमान व आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेंद्र मोहन शर्मा, चैन सिंह व कुशल पठानिया सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने अपने संबोधन में पेंशनरों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों की देनदारियां चुकता करने के बजाय केवल भ्रमित बयानबाजी करके पेंशनरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चुनी गई सरकार में 70 से 80 वर्ष की आयु के पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है lउन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संघ के नेतृत्व की तुरंत बैठक बुलाई जाए ताकि पेंशनरों की लंबित मांगों व देनदारियों का शीघ्र निपटारा हो सके। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार पेंशनरों से किए गए वादों से पीछे हट रही है क्योंकि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाए केवल बयानबाजी करके पेंशनरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हो जाएं । उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति जल्द ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें