लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर 37 लोगों ने किया रक्तदान
लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर 37 लोगों ने किया रक्तदान
पंजाब केसरी समूह ने नेरचौक मेडिकल कालेज में लगाया रक्तदान शिविर, 40वीं बार रक्तदान करने वाले भी पहुंचे
अजय सूर्या नेरचौक । अमर शहीद एवं पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के संस्थापक लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नेरचौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान कर लाला जगत नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि नियमित रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ व्यापार मंडल नेरचौक के प्रधान एवं नगर परिषद नेरचौक के पार्षद अमृत पाल सिंह काका ने दीप प्रज्वलित करने और लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद किया। नगर परिषद नेरचौक की उपाध्यक्ष स्वाती चौहान, व्यापार मंडल के सचिव निशांत महाजन, पूर्व पार्षद अभिषेक चौहान, इंटक हिमाचल प्रदेश के महामंत्री राजीव रूपल, एम्पलाइज वर्कर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार और महामंत्री विकास चंदेल भी उपस्थित रहे।
लाला जी ने आपातकाल में भी नहीं छोड़ा सच का साथ
मुख्य अतिथि अमृत पाल सिंह काका ने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान जब प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था, तब भी लाला जगत नारायण ने निडर होकर सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का कार्य जारी रखा। उन्होंने सरकार के दबाव का डटकर मुकाबला किया और कलम के माध्यम से देश की सेवा की।
उन्होंने कहा कि उस समय लाला जगत नारायण ने ट्रैक्टर के माध्यम से पंजाब प्रेस की मशीनरी चलाकर अखबार प्रकाशित किया और जनभावनाओं को जनता तक पहुंचाया। लाला जी सच के पहरेदार और पंजाब के हितैषी थे। निर्भीक एवं स्पष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद का भी डटकर सामना किया और इसी संघर्ष में अपना बलिदान दिया।
अमृत पाल सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है। लोगों को स्वयं रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
समाजसेवा के माध्यम से लाला जी को श्रद्धांजलि
पंजाब केसरी समूह के मुख्य संपादक ने संदेश में कहा कि लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में पाठकों और रक्तदाताओं ने जिस उत्साह के साथ भाग लिया, उसके लिए समूह उनका आभारी है। देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले लाला जी को समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से श्रद्धांजलि देना समूह का प्रयास है। आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
रक्तदाताओं को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि अमृत पाल सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया। शिविर का आयोजन पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार अदिप सोनी और नेरचौक प्रतिनिधि हरीश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। मंडी कार्यालय से रीता ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
शिविर के आयोजन में सुभाष अहलूवालिया, कमल शर्मा, यादविंदर कुमार और अनिल कुमार ने सहयोग किया। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नेरचौक की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रिचा गुप्ता की टीम ने रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली।
टीम में एपी-कम-इंचार्ज डॉ. रिचा गुप्ता, एमएलटी ग्रेड-I घनश्याम, स्टाफ नर्स डिंपल, एमएलटी ग्रेड-II नीरज, एलटी उदय एवं रश्मि, एलए कंचन सूद, ब्लड अटेंडेंट दर्पणा तथा सैनिटाइजेशन वर्कर ओमना एवं कमला शामिल रहे। पंजाब केसरी समूह की ओर से ब्लड बैंक की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
ललित ठाकुर ने 8वीं, सुनील कुमार ने 5वीं, अमरजीत ने 3वीं, उदित ने 3वीं, संचीत ने 4वीं, राजेश कुमार ने 5वीं, शिवम ने 3वीं, पवन लाला ने पहली, दीपक ने 7वीं, अरुण विशिष्ट ने 4वीं, असीम कपूर ने 5वीं, रजत ने 3वीं, तिलक राज ने 3वीं, जय सिंह ने दूसरी और निशांत ने 5वीं बार रक्तदान किया।
राकेश कुमार ने 16वीं, योग राज ने दूसरी, कमल शर्मा ने 20वीं, संदीप ने पहली, साहिल ने पहली, राकेश कुमार ने पहली, तिलक राज ने दूसरी, सूरज ने पहली, आर्यन ने दूसरी, हरीश कुमार ने 12वीं, राघव ने 4वीं, श्रेष्ठ अहलूवालिया ने पहली, सुभाष ने 37वीं, विक्की ने 8वीं, राजीव सिंह ने 40वीं, विकास चंदेल ने 15वीं, सुरेश कुमार ने 11वीं, योग राज ने 9वीं, सुमित चौहान ने दूसरी, पवन कुमार ने 40वीं, सुभाष चंद ने 3वीं और अनिल कुमार ने पहली बार रक्तदान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें