ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के गांव जट मुहल्ला में आजाद क्लब की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के गांव जट मुहल्ला में आजाद क्लब की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
जन्माष्टमी समारोह के शुभारंभ अवसर पर मैरा जिला परिषद वार्ड की सदस्य शशि बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि समारोह के समापन अवसर पर मैरा पंचायत की बीडीसी सदस्य राजकुमारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आजाद क्लब के सदस्यों ने दोनों मुख्यातिथियों को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रीत एंड पार्टी पठानकोट की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल में मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
आजाद क्लब के सदस्य राजिंदर सिंह धनोआ ने कहा कि अगले वर्ष जन्माष्टमी पर्व को इससे भी बेहतर ढंग से मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति के प्रयास से सफल नहीं होते, बल्कि सभी लोगों के सहयोग से ही कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से ही यह आयोजन सफल हो पाया है।
इस अवसर पर आजाद क्लब कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें