जसूर स्कूल में मनाया गया एनएसएस दिवस

 जसूर स्कूल में मनाया गया एनएसएस दिवस

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशे से दूर रहने का संदेश


जसूर : राकेश शर्मा /

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर में 24 सितंबर को एनएसएस दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के उद्देश्य, कार्यों और समाज सेवा में इसकी भूमिका के बारे में भाषण भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती करुणा जम्बाल ने एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को एनएसएस दिवस की बधाई दी तथा नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया