27 सितंबर 2026 रविवार को आर्य समाज नूरपुर में निशुल्क सिलाई केंद्र का 13 वां सत्र 1 अक्टूबर 2026 को आरंभ हो रहा है
27 सितंबर 2026 रविवार को आर्य समाज नूरपुर में निशुल्क सिलाई केंद्र का 13 वां सत्र 1 अक्टूबर 2026 को आरंभ हो रहा है
(नूरपुर :-विनय महाजन)
नूरपुर 27 सितंबर 2026 रविवार को आर्य समाज नूरपुर में निशुल्क सिलाई केंद्र का 13 वां सत्र 1 अक्टूबर 2026 को आरंभ हो रहा हैl यह जानकारी आर्य समाज नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई हैl इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान सी पी महाजन ने बताया कि यह सत्र 27 सितंबर 2026 रविवार को नई लड़कियों के साथ यज्ञ से आरंभ किया जाएगा l उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासी रविवार प्रातः 9:00 बजे आर्य समाज नूरपुर में अपना कीमती समय निकालकर पहुंचे जिससे आप सब का आशीर्वाद बच्चों को मिल सके l इस कार्यक्रम मे स्वामी वेद प्रकाश संचालक आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी मुख्य प्रवक्ता होंगे और सेवानिवृत्त हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की श्रीमती डॉक्टर नीरजा गुप्ता इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी l प्रधान आर्य समाज नूरपुर सी पी महाजन का कहना है कि निशुल्क सलाई केंद्र का पहला संचालन नूरपुर आर्य समाज द्वारा किया जा रहा है जिसमें काफी लोगों का सहयोग है जो आर्य समाज परंपरा से जुड़े हैं आर्य समाज इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा और अन्य समाज सेवा कार्यों में भी अग्रणी है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें