लगभग 110 किलोमीटर तक धुआं फैलाती रही एचआरटीसी की बस, प्रदूषण पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने उठाए सवाल

 लगभग 110 किलोमीटर तक धुआं फैलाती रही एचआरटीसी की बस, प्रदूषण पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने उठाए सवाल

(नूरपुर:-विनय महाजन)


नूरपुर सड़क पर अपने निजी वाहन से यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रदूषण प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होता है। वाहन की जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और इसके अभाव में पुलिस द्वारा चालान किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी परिवहन निगम की बसों से निकलने वाला प्रदूषण भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।गत दिवस पठानकोट से पालमपुर जा रही पथ परिवहन निगम की एक बस करीब 110 किलोमीटर तक काला धुआं छोड़ते हुए चलती रही। बस से निकलने वाले धुएं के कारण सड़क पर पीछे चल रहे वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने परिवहन निगम की बसों के रखरखाव और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने कहा कि हाल ही में सड़कों पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी रहने वाली कई बसों के समाचार सामने आए हैं। ऐसी घटनाओं से परिवहन निगम की बसों के रखरखाव को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न होती हैं। पठानकोट से पालमपुर जा रही बस इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से नई बसें सड़कों पर उतारने का दावा कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लंबे रूटों पर पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली बसें संचालित होती दिखाई दे रही हैं। ऐसी बसें न केवल वातावरण को प्रदूषित करती हैं, बल्कि यात्रियों और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय बन सकती हैं।

राजेश सिंह पठानिया ने परिवहन निगम से मांग की कि अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी और अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाली बसों का संचालन बंद किया जाए। निगम की वर्कशॉप में बसों का नियमित और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क पर बसों के खराब होने और प्रदूषण फैलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने कहा कि आम वाहन चालकों से प्रदूषण प्रमाण पत्र की मांग की जाती है, इसलिए सरकारी परिवहन वाहनों के प्रदूषण मानकों की भी प्रभावी ढंग से जांच होनी चाहिए

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर