सेवा ही संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बल्ह में एक माह तक चलेंगे सेवा अभियान: इंद्र सिंह गांधी

 सेवा ही संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बल्ह में एक माह तक चलेंगे सेवा अभियान: इंद्र सिंह गांधी


रिवालसर : अजय सूर्या / 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों का सिलसिला शुरू किया गया। इस अवसर पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक कार्यकाल और विकसित भारत के संकल्प की सराहना की।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों से सेवा भाव के साथ इन अभियानों में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इनमें रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचना शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से निर्मित सड़कों, पुलों और फोरलेन जैसी विकास परियोजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

रिवालसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग

रिवालसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन संभावनाओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रिवालसर झील तीन धर्मों की आस्था का संगम है। यहां हिंदू धर्म से जुड़े लोमश ऋषि की तपोस्थली, सिख धर्म का ऐतिहासिक गुरुद्वारा तथा बौद्ध धर्म की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ऐसे में रिवालसर को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की व्यापक संभावनाएं हैं।

इंद्र सिंह गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि रिवालसर झील, नलसर झील और कुंतभ्यो झील सहित क्षेत्र के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विशेष पहल की जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जताया आभार

विधायक ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में बल्ह क्षेत्र के लिए अनेक संस्थान, सड़कें और भवन स्वीकृत हुए, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र से मिली विकास परियोजनाओं और प्रदेश में हुए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा व कुलदीप ठाकुर, मंडल के दोनों महामंत्री, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद